36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

क्षय रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार किट

क्षय रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार किट

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
           सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित करते हुए जागरूक किया गया।15 मई से 6 जून तक 21 दिवसीय प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुभारंभ करते हुए मुख्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जनपद की जनता से अपील किया कि हम सबने टी.बी. मुक्त भारत के लिए प्रण लिया है।
प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की घोषणा 2025 तक देश को टी.बी. मुक्त भारत बनाना है तो किसी को भी 15 दिन से ज्यादा खांसी आ रही है। सांस लेने में तकलीफ हो तो निशुल्क जांच स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कराएं, मर्ज को छुपाने की जरूरत नहीं है समय से इलाज कराने अच्छा डाइट लेने पर पूर्ण सुधार हो जाता है। काफी लोगों को चिन्हित भी किया है। सरकारी प्राइवेट डॉक्टर से चाहेंगे कि टी.बी. मरीजों के नोटिफिकेशन विभाग को जरूर दें। गोद लिए टी.बी. मरीजों को अच्छे पोषण मूंगफली, चना, गुड़, सत्तू, तिल, बॉर्नविटा प्रतिमाह दिया जाता है यदि मरीज समय से दवा और डाइट लें तो टी.बी. मुक्त भारत बनाया जा सकता है।
मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने पोषण किट वितरण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए करते हुए कहा कि टी.बी. की पहचान लक्षणों से की जाती है। 15 दिन से ज्यादा खांसी आना, बलगम में खून आना, शाम के वक्त पसीने के साथ बुखार आना, पेट में दर्द रहना, भूख न लगना, वजन कम होना, यह लक्षण अगर किसी को है तो टी.बी. हॉस्पिटल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। टी.बी. की पहचान होने पर मुफ्त दवा दी जाती है पोषण के लिए निशुल्क दवा के साथ-साथ ₹500 भी दिए जाते हैं।
सरजू प्रसाद शैक्षिक संस्था से जुड़े और पोषण योजना का लाभ उठाएं। जिला कार्यक्रम समन्वयक सलील यादव ने कहा कि टीवी मुक्त भारत अभियान 2025 तक हमारे लिए एक चैलेंज है आगे टी वी का संक्रमण ना हो यह हमारे लिए विशेष कार्य योजना 21 दिवसीय अभियान है। हमारा खास ध्यान टीवी मरीजों के पोषण पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सेवा विधिक प्राधिकरण डॉ दिलीप सिंह ने किया। उक्त अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सत्यव्रत त्रिपाठी, मलेरिया अधिकारी बी.पी. सिंह, डॉ दिनेश एसटीएस, नवीन सिंह, राजीव श्रीवास्तव, संजीव सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, सुनील कुमार निषाद, शेषनाग, महेश, श्यामनाथ, लालजी, मनशीला, प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज, अनिल कुमार सिंह, फूलचंद भारती, ठाकुर प्रसाद राय, अतुल सागर, कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36801652
Total Visitors
712
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This