31.1 C
Delhi
Saturday, June 22, 2024

खुटहन के युवक की गुजरात में मौत, परिवार में कोहराम 

खुटहन के युवक की गुजरात में मौत, परिवार में कोहराम 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             रोजी रोटी कमाने घर से गुजरात जाकर ट्रक ड्राईवरी कर रहे भटपुरा गांव निवासी युवक की बुधवार की रात ट्रक में सोते समय हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।
उक्त गांव निवासी शिवलाल बिंद (37) गुजरात में ट्रक चलाते थे। बुधवार की आधी रात वे भोजन के बाद ट्रक में ही सो गए। सुबह वे सीट पर मृत पाये गए। वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई। मृतक घर का अकेला कमाऊं सदस्य था।
शिवलाल की मौत से जहां पत्नी मीना देवी का बुरा हाल है, वहीं तीन पुत्रियां के सिर से बाप का साया उठ गया। बूढ़ी विधवा माता सोमारा देवी के एक मात्र सहारे की लाठी टूट जाने से वह बेसुध हो जा रही है। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक की लहर छा गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत 

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत  खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                क्षेत्र...

More Articles Like This