खुद की रिवाल्वर से चली गोली से अभिनेता गोविंदा घायल
मुंबई।
तहलका 24×7
फिल्म अभिनेता गोविंदा को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि उन्हे खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी है, गोली उनके पैर में घुटने के पास लगी है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि गोविंदा अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तभी गोली चल गई।

गोविंदा को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर है और वो ठीक हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरु कर दी है। गोविंदा ने अस्पताल से आडियो मैसेज जारी कर कहा है कि मिस फायर होने से गोली पैर में घुटने के नीचे जा लगी, भगवान की कृपा से गोली निकाल दी गई है। अब वे ठीक हैं। उन्होंने डाक्टरों को धन्यवाद दिया।

बताया जा रहा है कि गोविंदा को मंगलवार को कोलकाता जाना था। वो सुबह पांच बजे के करीब तैयार होने के लिए अलमारी से कपड़े निकाल रहे थे, तभी रिवाल्वर जमीन पर गिरने से फायर हो गया और उनका पैर जख्मी हो गया।