30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

खुद पर गोली चलवाने वाला भाजपा सांसद पुत्र क्या.. दिल्ली में सरकारी आवास में छिपा है?

खुद पर गोली चलवाने वाला भाजपा सांसद पुत्र क्या.. दिल्ली में सरकारी आवास में छिपा है?

# आयुष कौशल की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, बताया अपनी जान को खतरा

# आयुष को लखनऊ पुलिस उत्तराखंड में ढूंढ रही है

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
               विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाकर राजधानी में सनसनी फैलाने वाला भाजपा सांसद कौशल किशोर का आरोपी बेटा आयुष कौशल क्या सांसद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में छिपा हुआ है? ये हम नहीं कह रहे, ये आरोप खुद आयुष की पत्नी ने लगाते हुए यह भी कहा है कि उसकी भी जान को खतरा है। हलांकि सांसद कौशल किशोर ने इस आरोप को निराधार बताया है।     

                           आयुष की पत्नी का दावा, सांसद को सब पता है..

मोहन लालगंज से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुने गए सांसद कौशल किशोर के आरोपी बेटे आकाश कौशल को मड़ियांव पुलिस की एक टीम जहां आकाश की तलाश में उत्तराखंड में डेरा डाले हुए है, वहीं इसी बीच शनिवार को आयुष कौशल की पत्नी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। उन्होंने बताया कि उनका पति आयुष दिल्ली में सांसद के सरकारी आवास में छिपा हुआ है। पत्नी ने सांसद कौशल किशोर पर बेटे आयुष को बचाने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी आयुष से फोन पर बात हुई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। पत्नी के मुताबिक आयुष आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। व्यापारिक लेनदेन को लेकर उसका चंदन गुप्ता नाम के व्यापारी से विवाद चल रहा था, उसी को फंसाने के लिए उनके पति ने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी।

                  सांसद कौशल किशोर : झूठ बोल रही है आयुष की पत्नी

# आयुष ने पत्नी को छोड़ने की दी थी धमकी….?

खुद पर अपने साले से गोली चलवाने के बाद से आयुष फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके साले आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी का आरोप है कि आयुष परिवार के दबाव में उसे छोड़ रहा है। पत्नी ने कहा कि आयुष ने उससे कहा कि उसके खिलाफ गवाही देने पर वो उसका साथ नहीं देगा। उसने बताया कि आयुष और उसके भाई आदर्श में गहरी दोस्ती है। दोस्ती के चलते आदर्श ने आयुष के ऊपर गोली चलाने में उसका साथ दिया।

                        आयुष के साले आदर्श को भेजा जा चुका है जेल

# जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मांगी सुरक्षा…

आयुष की पत्नी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों की शादी सामान्य नहीं थी, इस शादी के लिए आयुष के घरवाले तैयार नहीं थे। उन दोनों के बीच सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा था। पत्नी का यह भी आरोप है कि आयुष उनके साथ हाथापाई करता था, एक बार चाकू से उसका हाथ भी काट दिया था। पत्नी ने अपनी जान का खतरा बताया है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

                     आरोपी आयुष कौशल को ढूंढ रही है लखनऊ पुलिस

# पत्नी का दावा, आयुष से फोन पर हुई बात…

पत्नी ने दावा किया कि उसकी आयुष से फोन पर बात हुई है। आयुष ने उससे कहा कि वो अब उसे साथ नहीं रख सकता है। आयुष ने उससे कहा कि वह लोग बहुत खतरनाक हैं, उसका कुछ नहीं होगा। पत्नी ने बताया कि आयुष ने ये बताया था वो खुद पर गोली चलवाएगा और चंदन गुप्ता समेत दूसरे लोगों को फंसा देगा।

                       “तहलका 24×7” पर इस बारे में चली खबर

# सांसद ने आरोपों को बताया निराधार…

वहीं, सांसद कौशल किशोर का कहना है कि‌ आयुष की पत्नी झूठी बातें कर रही है। उन्होनें कहा कि वो आयुष को देखने मेडिकल कॉलेज जरूर गए थे, सांसद ने कहा कि आयुष द्वारा अपनी मर्जी से शादी कर लिए जाने के बाद से इनसे मेरे संबंध खत्म हो गए हैं, हां कभी-कभी फोन पर बात जरूर हो जाती थी।
Mar 06, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043970
Total Visitors
564
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This