17.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

गहने के लिए बेटे और सास के सामने पत्नी का रेता गला, हत्या करके पति फरार

गहने के लिए बेटे और सास के सामने पत्नी का रेता गला, हत्या करके पति फरार

बेगूसराय। 
तहलका 24×7 
               बिहार के बेगूसराय में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां कसाई बने एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति ने अपनी पत्नी को जेवरात देने के बहाने बुलाकर उसकी मां के सामने ही धारदार चाकू से गला रेतकर उसे मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोला की है।
मृतका की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई। मृतका की ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में है। बताया जाता है कि आरोपी की दो शादियां हुईं हैं। जिस पत्नी की हत्या हुई है, वो उसकी दूसरी पत्नी थी।
मृतक की मां सुकनी देवी ने बताया कि झांसे में रखकर आरोपी ने मेरी बेटी से शादी की थी। इसका खुलासा तब हुआ, जब वह अपने सुसराल आई थी। हालांकि बाद में वह अपने मायके में ही रहने लगी। अब शादी के लगभग दो साल बाद पति ने इस घटना को अंजाम दिया और उसके बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना के संबंध में चौकी प्रभारी रमेश पासवान ने बताया कि महिला ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरु कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This