29.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

गाजीपुर : चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

गाजीपुर : चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र अंतर्गत सरवरपुर में खंड विकास अधिकारी सैदपुर अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “ग्राम चौपाल” लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस चौपाल में करीब 35 ग्रामीण उपस्थित रहे।चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को नाली, खड़ंजा, आवास, शौचालय, मनरेगा, पशुपालन के साथ कृषि तकनीकी पर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने कहा कि चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि चौपाल में कुल पांच शिकायतें मिली। जिसे मौके पर निस्तारण कर दिया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने कहा कि ऐसी चौपाल से गांव की समस्या आसानी पूर्वक निस्तारित हो रही हैं। लोगो को विकास कार्यों के से सम्बंधित जानकारी भी मिल रही है।वही इस दौरान डीसी मनरेगा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरवरपुर चंदन यादव के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046066
Total Visitors
550
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This