26.1 C
Delhi
Saturday, March 30, 2024

गाजीपुर : जमानत हेतु हाजिर हुए तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने भेजा जेल

गाजीपुर : जमानत हेतु हाजिर हुए तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने भेजा जेल

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
                    क्षेत्र अंतर्गत जमीन संदल में मैजिक पर लकड़ी लादने को लेकर हुए दो वर्ष पूर्व विवाद में स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पत्र पर मुकदमा दर्ज कर मनबढ़ों को जेल भेज दिया था। न्यायालय से सम्मन जारी होने पर न्यायालय में जमानत की अर्जी दाखिल किया था जिसे खारिज करते हुए न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जमीन संदल में दो वर्ष पूर्व जमीन संदल के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश बिन्दु से मैजिक पर लकड़ी लादने को लेकर विवाद हो गया। ग्राम प्रधान द्वारा मनबढ़ों को मैजिक में लकड़ी लादने के लिए मना किया गया तो गांव निवासी रणधीर पुत्र भुड़ील, कन्हैया पुत्र रामधारी तथा भीम पुत्र बनारसी द्वारा ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें ग्राम प्रधान ओमप्रकाश बिन्द गम्भीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस घायलावस्था में पड़े ग्राम प्रधान को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजवाया। साथ ही मौके से मनबढ़ों को पकड़ जेल भेज दिया गया था। वहीं मुकदमा न्यायलय में विचाराधीन होने के बाद अपराधियों द्वारा न्यायलय में समय से उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ सम्मन जारी कर दिया। वहीं सम्मन थाने आने पर पुलिस द्वारा उन्हें सुचना दे दी गयी लेकिन अपराधियों ने इस मामले में चालाकी दिखाते हुए न्यायालय में हाजिर होकर जमानत की अर्जी दाखिल कर दिया। न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36808237
Total Visitors
259
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जमीनी विवाद में मारपीट, शराब ठेके चाकू बाजी, पांच घायल

जमीनी विवाद में मारपीट, शराब ठेके चाकू बाजी, पांच घायल शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This