30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

गाजीपुर : ट्रक की चपेट में आने से तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल

गाजीपुर : ट्रक की चपेट में आने से तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
           क्षेत्र के सिधौना बाजार में निजी कार्य से गयी तीन महिलाओं को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे तीनों महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों को शादी भादी स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अमेहता गांव निवासिनी कौशिल्या देवी पत्नी चन्द्रिका बेनवंशी व शांति देवी पुत्री चन्द्रिका बेनवंशी तथा गिरजा देवी पत्नी स्व. लालमन यादव अपने घर से निजी कार्य से सिधौना बाजार गयी थी। जैसे ही वही नेशनल हाई-वे गाज़ीपुर वाराणसी पर पहुंची की सड़क पार करते समय वाराणसी के तरफ से आ रही तेज ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयीं।
घटना की जानकारी पर पहुंची सिधौना पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को शादी भादी स्थित निजी चिकित्सालय भेजवाया जहां उनका ईलाज जारी है। चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल भेजवा दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। जिसकी जानकारी की जा रही है जल्द ही जसे पकड़ लिया जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043976
Total Visitors
566
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This