35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

गाजीपुर : भोजपुरी फ़िल्म “बेगुनाह” की शूटिंग का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर : भोजपुरी फ़िल्म “बेगुनाह” की शूटिंग का हुआ शुभारंभ

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
              स्कामखी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म बेगुनाह की गुजरात मे मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू हो गयी है। बता दे कि फ़िल्म बेगुनाह एक बहुत ही शानदार कहानी पर आधारित है जो फुल रिवेंज ड्रामा है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में रितेश पाण्डेय है और इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आये उन्होंने कहा ये फ़िल्म मेरी बाकी फिल्मो से बहुत अलग होगी क्योंकि ऐसी कहानी पर पहली बार काम कर रहा हूँ जो एक साफ सुथरी फुल फैमिलियर फ़िल्म है।फ़िल्म का निर्देशक धीरु यादव कर रहे है जिन्होंने अलग अलग जोन में बेहतरीन फिल्मे बनाने में महारत हासिल कर रखी है

उन्होंने कहानी के बारे में बताया कि बहुत ही इंटरेस्टिंग कहानी है जिसमे हॉरर भी देखने को मिलेगा। डरने वाला हॉरर नहीं पहली बार ऐसा हॉरर देखने को मिलेगा जिसमे आप डरने के बजाय अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे यानी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म देखने को मिलेगी। हमेशा की तरह इस बार भी एक नया प्रयास है आप सभी के लिए उम्मीद है आप सभी को पसंद आयेगा नया प्रयास।फ़िल्म में रितेश पाण्डेय, चाँदनी सिंह के अलावा भोजपुरी अल्बमो में अपना जलवा बिखेरने के बाद रेवारी अब फ़िल्म बेगुनाह से सभी दर्शको का दिल जीतने आ रही है।अहम बात ये की इस फ़िल्म का निर्माण साउथ की दो यंग लेडी चेतना झाम और निशा योगेस्वर कर रही है।
ये भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव की बात है की अब साउथ के यंग लोग भी भोजपुरी सिनेमा के निर्माण की तरफ अग्रसर हो रहे है इससे यही प्रतीत होता है कि भोजपुरी सिनेमा का दिन ब दिन ग्राफ बढ़ रहा है ये कही न कही भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए बड़ी बात है।फ़िल्म का गीत संगीत बहुत ही उम्दा है जिसे संतोष पुरी ने दिया है छायांकन सत्यप्रकाश अन्ना कर रहे है। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर रामा प्रसाद और फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव ऐडिफ्लोर है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रितेश पाण्डेय, चाँदनी सिंह, प्रियंका रेवारी, संजय पाण्डेय, महेश आचार्य आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37096496
Total Visitors
553
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This