35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

घर में पत्थर फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

घर में पत्थर फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

# एक बुजुर्ग की मौत, महिला समेत दो घायल, 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर।
तहलका 24×7
                           जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में बुधवार की देर शाम घर में ईंट-पत्थर फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, महिला सहित दो लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष की ओर से भी आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वीरभानपुर गांव निवासी मुसाफिर राम (69) के पट्टीदार अजय राम ने बताया कि घर में कई दिनों से पत्थर फेंके जा रहे थे। देर शाम खेत से वापस आते समय गांव का ही एक व्यक्ति बोरी में पत्थर लेकर जा रहा था। पूछने पर वह गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसके समर्थन में कई लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और मारने-पीटने लगे।
घटना में विसर्जन राम, आशा देवी और मुसाफिर राम (69) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गोड़ऊर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि मुसाफिर राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल आशा देवी और विसर्जन राम को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में मुहम्मदाबाद सीओ रविंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मृतक के भतीजे जीउत राम ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के संजय राम की तहरीर पर भी आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048409
Total Visitors
559
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This