24.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

चंदौली और मऊ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

चंदौली और मऊ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

# छह किशोरों पर दरिंदगी का आरोप, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
             यूपी के चंदौली और मऊ में किशोरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चंदौली में दो किशोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं मऊ में चार किशोरों पर पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के अनुसार, चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार रात किशोरी के साथ दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। तहरीर में पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि किशोरी सोमवार की रात खाना खाकर छत पर सोने चली गई।

परिवार के अन्य सदस्य नीचे कमरे में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह जब पिता किशोरी को जगाने गए तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। खोजबीन शुरू की गई तो पड़ोस के एक कमरे से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी।किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया तो किशोरी के साथ दो किशोर मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं मऊ के घोसी कोतवाली के एक गांव में सोमवार रात चार किशोरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने दो के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। तहरीर के अनुसार, किशोरी को एक किशोर ने सोमवार रात साढ़े 10 बजे मोबाइल पर फोन कर बुलाया। वह बताए स्थान पर गई तो फोन करने वाला किशोर वहां नहीं मिला। वह लौटने लगी, तभी एक अन्य किशोर आ गया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच तीन और किशोर वहां गए।आरोप है कि सभी ने दुष्कर्म किया। बाद में वे धमकी देते हुए भाग गए।

किशोरी ने घर पहुंच कर मां को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को मां बेटी को लेकर घोसी कोतवाली पहुंची और चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दो किशोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37077298
Total Visitors
559
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This