30.1 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

चंदौली में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सतर्क

चंदौली में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सतर्क

# कोइलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में घूमते कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ

चंदौली।
तहलका 24×7
                  जिले के चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य से सटे कोईलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में काफी दिनों बाद फिर से तेंदुए को विचरण करते देखा गया है बुधवार को कैमरे में इसकी चहलकदमी कैद हो गई है।

वन विभाग ने आने-जाने वाले लोगों को सतर्क करते हुए मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए मना कर दिया है। चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य से सटे कोइलरवा जंगल में जब वह दोपहर के समय घूम रहा था तो उसकी तस्वीरें कैमरे में आ गई हैं उसके पैरों के निशान भी मिले हैं। जंगली जानवर का आधा हिस्सा भी मिला है। जिसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने ही इसे मारकर खाया होगा। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में जब लॉकडाउन लगा था तो तेंदुए की मौजूदगी देखे जाने की चर्चा गांव वालों ने की थी।

वन विभाग के सहायक वन संरक्षक धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य के पास सटे कोईलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी दिखाती है कि जंगल काफी स्वस्थ हैं। पानी और खाना प्रचुर मात्रा में है यहां पर तेंदुए आते रहते हैं, लेकिन इतनी जल्द नहीं। हर एक डेढ़ साल में इनकी मौजूदगी होने की चर्चा सुनाई पड़ती है। यह बता पाना मुश्किल होगा कि वह कहां से आया है। फील्ड स्टाफ सतर्क है। कुछ सूचना मिलती है तो उसे सभी के साथ साझा किया जाएगा।

डीएफओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राजदारी कोइलरवा हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर आज शाम को बहुत दिनों बाद तेंदुआ के दिखने का मामला प्रकाश में भी आया है। लोगों से अपील है कि उस रास्ते से जाने में सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने की भी कोशिश कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37032818
Total Visitors
481
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This