27.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

चंदौली : हिमाचल की योल छावनी में सैनिक ने की आत्महत्या

चंदौली : हिमाचल की योल छावनी में सैनिक ने की आत्महत्या

# क्वार्टर में लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली।
तहलका 24×7
               हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की योल छावनी में एक सैनिक ने अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हवलदार एचएस यादव (46) के रूप में हुई है। वह चंदौली (उत्तर प्रदेश) जिले के चहनियां ब्लॉक के हसनपुरा गांव के रहने वाले थे। वह सीएसआर योल में तैनात थे। दिसंबर माह में ही वह सेवानिवृत्त होना वाले थे। मौत की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और माता-पिता को छोड़ गया है। वहीं पुष्टि करते हुए सदर थाना पुलिस धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37088284
Total Visitors
382
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This