“चलो सखी अब पेड़ लगाएं वर्षा को मल्हार सुनाएं”- डॉ रश्मि शुक्ला
प्रयागराज।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने विभिन्न प्रकार के पौधारोपण कर के वर्षा ऋतु का स्वागत किया। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ रश्मि शुक्ला ने कहा कि इस समय वर्षा काल में पेड़ पौधे लगाने का सर्वोत्तम समय है इस समय पौधे बहुत जल्दी पनप जाते हैं। इनकी देखभाल करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है।









