32.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित कार नहर में गिरी

चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित कार नहर में गिरी

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              गोसाईंपुर नहर पुलिया के पास शनिवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में पानी न होने से चालक सुरक्षित बच गया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। जेसीबी व ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
चक बेसहूदास माफी गांव निवासी विनय कुमार गोसाईं के घर बारात आई थी। आधी रात को वे अपनी कार से किसी रिश्तेदार को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ वापस घर लौट रहे थे। उक्त पुलिया के पास झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई। चालक विनय कार से नीचे कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीण जुट गए। दूसरे दिन सुबह जेसीबी बुलाकर कार बाहर निकाला गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This