13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

छेड़खानी के आरोप में एक युवक को मिली तालिबानी सजा 

छेड़खानी के आरोप में एक युवक को मिली तालिबानी सजा 

# बिजली के खम्भे से युवक को बांधकर ग्रामीणों ने की बेरहमी से पिटाई 

सिद्धार्थनगर। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                   जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के को तालिबानी सजा दी गई। छेड़खानी के आरोप में एक युवक को रात के समय बिजली के पोल में बांधकर पीटा गया था। वायरल वीडियो में लोगों की गालियां दी जा रही थीं और मारो-मारो की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। लड़का हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, लेकिन किसी को भी उस पर रहम नहीं आया। लड़का बोल रहा है, “हम कुछो नहीं कीना है।” लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में लड़के को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया था।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। जहां एक लड़के की बेरहमी से पिटाई की गई। यह वीडियो मिस्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पीड़ित युवक के काफी चोटें भी आई हैं। उसका इलाज कराया जा रहा है।
वहीं आरोपियों ने भी थाने में पीड़ित युवक के खिलाफ लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष मिस्रौलिया का कहना है कि यह वायरल वीडियो 28 मार्च का है. दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों ने पीड़ित के खिलाफ उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। दोनों शिकायतों की नियमानुसार विवेचना की जा रही है। यदि किसी अन्य का भी नाम प्रकाश में आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This