28.1 C
Delhi
Friday, July 5, 2024

छेड़खानी के केस को वापस न लेने पर मिल रही अंजाम भुगतने की धमकी 

छेड़खानी के केस को वापस न लेने पर मिल रही अंजाम भुगतने की धमकी

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
               छेड़खानी की शिकार पीड़िता पर आरोपी मुकदमा वापस लेने और सुलह करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने चार पांच साथियों के साथ उसके घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की और सुलह न करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एक बार फिर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक खेतासराय कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता ने नगर के ही युवक जमशेद पुत्र नसीम अहमद पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पीड़िता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीते 25 जून को छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज किया। पीड़िता के मुताबिक अभी तक उस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जमशेद ने उसके घर में घुसकर सास और देवर के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया और सुलह नहीं की तो जान से मार डालेंगे। पीड़िता ने बताया कि वो और उसका परिवार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। मारपीट और धमकी मिलने के बाद परिवार ने फिर से पुलिस से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                 जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक...

More Articles Like This