13.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

जनता ने जेब में रखने वालों को सिखाया सबक : अजय राय

जनता ने जेब में रखने वालों को सिखाया सबक : अजय राय

# नवनिर्वाचित सांसद ने जीत के प्रति जताया आभार 

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि पिंडरा की जनता ने इस बार इतिहास रचा और इंडिया गठबंधन को मत देकर जनता को जेब मे रखने वालों को सबक सिखाने का काम किया है।
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के नयेपुर स्थित भागीरथी इंटर कालेज में आयोजित धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि पिंडरा की जनता ने ईमानदारी दिखाई और सुख-दुःख में साथ रहने वाले को अपना जनप्रतिनिधि चुना।
धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि जिस तरह जनता ने मेरे ऊपर विश्वास कर जिताया है उसे सही साबित करूंगी। जनता के बीच रहकर उनके समस्याओं को सुलझाने का काम करूंगी। चाहे वह काशी द्वार को लेकर किसानों की समस्या हो या फिर अमूल प्लांट में स्थानीय लोगों की उपेक्षा का प्रश्न हो। कहा जनता के विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजीव राम, श्रीप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, विस अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, रहीम शेख, विनोद भास्कर, राम सेवक चौहान व, आरती सरोज, मालती पटेल, शान्तनु राय, लाल बहादुर दुबे, मोहसीन रजा, शहाबुद्दीन ख़ान, शहज़ाद ख़ान सहित तमाम सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This