37.1 C
Delhi
Saturday, June 22, 2024

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा :  कुशवाहा

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा :  कुशवाहा

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी और गठबंधन दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह अपनत्व और सम्मान के लिए तथा सांसद निर्वाचित होने के बाद ज़िला कार्यालय पर अपने भव्य स्वागत अभिनंदन से अभिभूत नवनिर्वाचित सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता, एवं समाजवादी पार्टी, गठबंधन दलों के नेताओ, कार्यकर्ताओं के अपार समर्थन सदैव आभारी रहूंगा।
जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जौनपुर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहकर हरसंभव प्रयास करूंगा।आप सभी की मदद और ऊर्जा से अब 2027 के मिशन को भी फतह करने का काम करूंगा और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी। उक्त बातें नव निर्वाचित सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक एवं स्वागत  समारोह में कही।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बुके देकर नव निर्वाचित सांसद श्री कुशवाहा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सपा और इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और मेहनत से भीषण गर्मी में तन मन धन से जौनपुर की दोनों लोकसभा की सीटें जीतकर जौनपुर का मान सम्मान बढ़ाया है, आप सभी बधाई, आभार और धन्यवाद के पात्र हैं। कहा अब ऐसे ही दो गुनी ऊर्जा के साथ 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने में लग जाएं।
कार्यकर्ता बैठक एवं स्वागत समारोह को पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, श्रद्धा यादव, पूर्व अध्यक्ष व ज़िला पंचायत राजबहादुर यादव, जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा, राजनाथ यादव, राजदेव यादव, नन्हकू यादव, श्यामबहादुर पाल, रुखसार अहमद, महेंद्र यादव, मालती निषाद, शबनम नाज़ ने संबोधित कर सांसद बाबूसिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर लालचंद यादव लाले, संगीता यादव, हिसामुद्दीन शाह, रमापति यादव, प्यारेलाल निषाद, राजेश यादव, राजन यादव, केशजीत यादव, कलीम अहमद, शत्रुघ्न मौर्य, राजेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, अरशद कुरैशी, हीरालाल विश्वकर्मा, डा. सरफराज़ आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विस चुनाव 2027: योगी के लिए कठिन है डगर पनघट की

विस चुनाव 2027: योगी के लिए कठिन है डगर पनघट की लखनऊ/वाराणसी।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह  टीम तहलका 24x7           ...

More Articles Like This