9.1 C
Delhi
Monday, January 12, 2026

जमदहां गांव में एक हजार असहायों को बांटे गए कंबल

जमदहां गांव में एक हजार असहायों को बांटे गए कंबल

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              ठंड के मौसम में असहाय और जरुरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के जमदहां गांव में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग एक हजार असहाय, वृद्ध, महिलाएं व गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सोंधी अजय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी रहे।
अतिथियों ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में जरुरतमंद जुटे रहे, जिन्हें व्यवस्थित और क्रमबद्ध ढंग से कंबल दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय व गरीब वर्ग को राहत पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
शासन की मंशा के अनुरुप पात्र व्यक्तियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरुरतमंद ठंड से परेशान न हो।विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे। कंबल वितरण जैसी योजनाएं ठंड से बचाव के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करती हैं।
इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है। कंबल पाकर लाभार्थियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। बुजुर्गों और महिलाओं ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।इस अवसर पर सचिव संजय यादव, राजेन्द्र कुमार, अशोक यादव, डा. शकील, पंकज शर्मा, हैदर अली, कमाल आज़मी, राम सेवक, कन्हैया लाल, राम कुमार आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित # स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ भव्य आयोजन अखण्ड नगर, सुल्तानपुर। दीपक जायसवाल  तहलका 24x7    ...

More Articles Like This