जवाहर नवोदय विद्यालय में लगा योग शिविर
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में रविवार को भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत प्राचीन दर्शन, अध्यात्म एवं योग शिविर लगा। योग प्रचारक स्वामी आदित्य सामदेव ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग, अध्यात्म और भारतीय दर्शन की प्राचीन परंपरा से अवगत कराया।

स्वामी आदित्य सामदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने व भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन तरह के प्राणायाम व व्यायाम के गुण सिखाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने कहाकि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और आत्मबोध का विकास होता है।

धन्यवाद ज्ञापन कनक पाण्डेय व संचालन एवं संयोजन हरीश चन्द्र यादव ने किया।इस दौरान रामाश्रय यादव, राज्यश्री सिंह, सुभाष त्रिपाठी, विपिन यादव, कमलेश यादव समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।








