34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जिला योजना समिति की बैठक में जिले के विकास के लिये 731 करोड़ निर्धारित 

जिला योजना समिति की बैठक में जिले के विकास के लिये 731 करोड़ निर्धारित 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उप्र दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अवगत कराया कि वर्ष 2022-23 में कुल 07अरब 31 करोड़ 20 लाख शासन से निर्धारित किया गया है।
जिसमें कृषि सेक्टर को परिव्यय धनराशि 32 लाख, गन्ना विकास विभाग में रु0 2.769 लाख, पशुपालन विभाग रु0 581.99 लाख, दुग्ध विकास में रु0 179.37 लाख, वन विभाग में रु0 1429.20 लाख, ग्राम्य विकास में रु0 26367.58 लाख, पंचायती राज में रु0 2020 लाख, लघु सिंचाई में रु0 771.20 लाख, नलकूप विभाग हेतु रु0 301.98 लाख, नेडा में रु0 28.40 लाख, लोक निर्माण विभाग में धनराशि 24700.39 लाख, पर्यावरण विभाग में रु0 4.50 लाख, पर्याटन में रु0 30.00 लाख, बेसिक शिक्षा में रु0 4945.45 लाख, खेलकूद विभाग में रु0 80.00 लाख, प्रोदशिक विकास दल में रु0 131.30 लाख, माध्यमिक शिक्षा में रु0 948 लाख, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में रु0 205 लाख, होम्योपैथ में रु0 70.68 लाख, आयुर्वेद में रु0 71.00 लाख, नगरीय पेय जल में रु0 497.60 लाख, पिछड़ा वर्ग कल्याण रु0 1353 लाख, समाज कल्याण विभाग में रु0 7527.20 लाख, महिला कल्याण रु0 2353.56 लाख, दिव्यांगजन कल्याण विभाग को रु0 280.50 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण में 69.00 लाख, सामुदायिक विकास में 20.00 लाख, प्राविधिक शिक्षा में रु0 28.82 लाख, आई.टी.आई में रु0 185.00 लाख अनुमोदित किया गया।
जिला योजना समिति की बैठक में विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, बदलापुर रमेश मिश्रा, शाहगंज रमेश सिंह, मल्हनी लकी यादव, मुंगरा बादशाहपुर पंकज पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गणेश प्रसाद, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रामअक्षयबर चौहान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर.डी. यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047777
Total Visitors
590
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This