12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

जीत के पीछे “अडानी राष्ट्र” की भयानक साजिस : सामना

जीत के पीछे “अडानी राष्ट्र” की भयानक साजिस : सामना

# उद्धव ठाकरे गुट ने अपने मुखपत्र सामना में तीखी प्रतिक्रिया दी, सामना में महायुति की जीत को बेइमानी की जीत और अडानी राष्ट्र की साजिश बताया

मुंबई। 
तहलका 24×7 
                 सामना ने अपने लेख में लिखा है कि इस जीत के पीछे अडानी राष्ट्र की भयानक साजिश है। दो दिन पहले अमेरिका में अडानी की गिरफ्तारी का वारंट जारी होता है और पूरी भाजपा अडानी के भ्रष्टाचार के पुश्त पनाही में खड़ी हो जाती है।जिस अडानी की जेब में मुंबई समेत महाराष्ट्र की सार्वजनिक संपत्ति को डालने की साजिश मोदी-शाह-फडणवीस-शिंदे रचते हैं, उसी अडानी को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए महाराष्ट्र का संपूर्ण परिणाम किया गया।
आज महाराष्ट्र खत्म हो गया, इसलिए राष्ट्र भी खत्म हो गया।‘अडानी राष्ट्र’के उदय की खुशी और उल्लास शुरु हो गया। यह खुशी जिनकी है, उन्हें ही मुबारक। महाराष्ट्र की छाती पर अडानी राष्ट्र खड़ा होता दिख रहा है। यह जीत सच नहीं है।सामना में लिखा गया कि कर्ज तले डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्याज, टमाटर, दूध सड़क पर फेंकना पड़ रहा है।महाराष्ट्र के उद्योगों को गुजरात ले जाए जाने से राज्य के युवा बेरोजगार हो गए हैं।
बेरोजगारी की वजह से किसानों के बच्चों की शादी नहीं हो पाती, फिर भी क्या कोई विश्वास कर सकता है कि इस सरकार के प्रति प्रेम की ऐसी लहर उठी और उसमें एक बदनाम, असंवैधानिक सरकार दोबारा जीत गई? लोकसभा में महाराष्ट्र ने अपना स्वाभिमानी आन-बान दिखाकर मोदी-शाह की महाराष्ट्र विरोधी राजनीति को परास्त कर दिया।
जिस महाराष्ट्र में चार महीने पहले लोकसभा में मोदी के बहुमत को रोकने का पुरुषार्थ दिखाया था, उसी महाराष्ट्र में अगले चार महीने में विधानसभा का यह नतीजा आया और महाराष्ट्र में महानता के कुंडल गलकर गिर गए। महाराष्ट्र का जैसे तेज ही खत्म हो गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This