30.1 C
Delhi
Friday, October 3, 2025

जेसीआई सिटी ने आयोजित किया डांडिया नाइट

जेसीआई सिटी ने आयोजित किया डांडिया नाइट

# गरबा गीतों पर थिरकीं महिलाएं, मजेदार गेम में लोगों ने किया प्रतिभाग

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने डांडिया नाइट “ढोलिडा 2.0” का आयोजन नगर के पक्का पोखरा स्थित एक मैरेज लॉन में किया। आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों प्रतिभागियों ने देवी और गरबा गीतों की धुन पर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान कई गेम्स का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने खूब आनंद लिया।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि डांडिया नाइट में संस्था से जुड़े सदस्यों ने पूरे परिवार के साथ शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन और आरती से हुआ। महिलाओं ने गरबा और डांडिया गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में कई मजेदार गेम्स भी आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल सेठ ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रुपेश जायसवाल, रमेश गुप्ता, मनोज पांडेय, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्र, अभिषेक अग्रहरि, आशीष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, अनूप सेठ, डॉ. वीर विक्रम सिंह, सर्वेश अग्रहरि, मनीष बरनवाल, वीरेंद्र जायसवाल, अमृता जायसवाल, विवेक सोनी, सुशील मोदनवाल, हिमांशु गुप्ता, आदित्य, रौनक, आयुष आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This