22.1 C
Delhi
Saturday, October 25, 2025

जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा: 65 फीट ऊंचा मंच गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत

जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा: 65 फीट ऊंचा मंच गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत

बागपत।  
तहलका 24×7                                                            बड़ौत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा लकड़ी का बना मंच टूट गया। इससे श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर गए। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।बड़ौत में मंगलवार को भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू महोत्सव का आयोजन गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में किया जा रहा था।

यहां करीब 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इस पर भगवान की प्रतिमा रखी गई थी। कार्यक्रम के दौरान लोग सीढ़ियों से होकर भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूट गईं। इससे श्रद्धालु एक के ऊपर एक गिरते चले गए। सभी जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कुछ देर तक वह इसी हाल में पड़े रहे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया।पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया। हादसे में मरने वाले पांच लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें जिले के अमित, ऊषा, तरसपाल, विनीत और कमलेश शामिल हैं। दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है।वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार यह महोत्सव शहर में 25 साल से होता चला आ रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

महोत्सव के दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को अस्पताल में पहुंचकर घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। वन पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार # आर्टिका कार में मिले दो बछड़े खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This