34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया योगाभ्यास

जौनपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया योगाभ्यास

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में एक योग शिविर का आयोजन नगर के एराकियाना मोहल्ले स्थित ग्रैंड लॉन शादी घर में आयोजित किया गया। योग शिविर में बतौर योगगुरु जेसी विशाल जायसवाल ने योगाभ्यास कराते हुए योग के गुर एंव लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

संस्था के अध्यक्ष जेसी शाहिद नईम ने बताया कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पहचान है। यह सुखद, संतुलित और स्वस्थ्य जीवन जीने की एक मात्र कुंजी है। युगों पुराना यह योग भारत के स्वर्ण काल का आधार रहा है। वक्त के तह में योग धुंधला गया था। लेकिन बदलते समय में योग का धुंधला बादल छटा और लोग जीवन का हिस्सा बनाने की कोशिश में जुटे है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अपार सफलता ने योग को शिखर पर पहुँचा दिया है। योग को वैश्विक स्तर पर समझे जाने और अपनाने की कदावद शुरू हो गई है।

इस दौरान जोन कोआर्डिनेटर जेसी गुलाम साबिर, पीपी जेसी पंकज सिंह, जेसी अब्दुर्रहमान, जेसी विनायक गुप्ता, जेसी कफील अहमद, जेसी मोहम्मद सिराज मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक जेसी ऋषिराज जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047977
Total Visitors
589
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This