जौनपुर : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में अतिक्रमण विरोधी अभियान के विरोध में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि इस समय त्योहार और लगन को देखते हुए इस मुहिम को रोका जाय।उन्होंने बताया कि चूंकि कोरोना काल में व्यापारियों की माली हालत काफी बिगड़ चुकी है जिससे व्यापार काफी प्रभावित हो चुका है।








