35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : अटकल ! शाहगंज सीट गठबंधन में जाने से सीएम का दौरा हुआ रद्द

जौनपुर : अटकल ! शाहगंज सीट गठबंधन में जाने से सीएम का दौरा हुआ रद्द

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                      शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा रद्द होने के पीछे कयास यह लगाया जा रहा है कि शाहगंज विधानसभा सीट गठबंधन में जाने की प्रबल सम्भावना है। सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में योगीजी स्वंय स्टार प्रचारक की भूमिका में रहेंगे और जिस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे सबसे पहले योगीजी का तूफानी दौरा उसी विधानसभा में होगा।
बताते चले कि स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगामी दौरे के मद्देनजर आधा दर्जन से अधिक स्थानों का चयन किया और रिपोर्ट शासन को भेज दिया। जिन स्थानों का चयन एंव स्थलीय निरीक्षण स्थानीय प्रशासन ने किया उनमें रामलीला मैदान, सेन्ट थॉमस इण्टर कालेज, सर सैय्यद अहमद इण्टर कालेज सबरहद, गजराज सिंह इण्टर कालेज जमुनियां व समोधपुर इण्टर कालेज एंव डिग्री कालेज परिसर प्रमुख रहे लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थानों पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसा नहीं है कि इन चयनित स्थानों पर आज तक विशाल जनसभाएं नहीं हुई हैं इस मैदानों पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और महामहिम राष्ट्रपति एंव राज्यपाल तक का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के पीछे लगाए जा रहे कयास को बल मिल रहा है।
वहीं इस सन्दर्भ में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने “तहलका 24×7” प्रतिनिधि से दूरभाष के माध्यम से विशेष वार्ता में बताया कि भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन हो चुका है और हमें भी भाजपा का हित देखना है। योगीजी सफल मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं। सबसे पहले भाजपा की ही सीट पर योगीजी का दौरा होगा। रही बात निषाद पार्टी की सीटों की तो जिस विधानसभा क्षेत्र में हमारे प्रत्याशी मजबूत हैं वहां अभी योगीजी का दौरा नहीं होगा। चुनाव चरम पर पहुंचने पर योगीजी का तूफानी होगा जो निर्णायक होगा इसीलिए शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048302
Total Visitors
561
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This