31.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : अनुशासित व्यक्ति ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है- पूनम सिंह

जौनपुर : अनुशासित व्यक्ति ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है- पूनम सिंह

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                श्रम और अनुशासन का कोई विकल्प नहीं होता और इसकी प्रेरणा हमें राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों से प्राप्त होती है। सोमवार को बेहड़ा स्थित सुखमय महिला पीजी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रबन्धक पूनम सिंह ने अपने सम्बोधन में उक्त विचार व्यक्त किया। आगे कहा कि अनुशासित व्यक्ति ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

प्राचार्या डॉ पूनम सिन्हा ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबन्धक पूनम सिंह ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय मेजर संकठा सिंह के चित्र पर माल्यर्पण के उपरान्त दीप जला कर शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया। शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई कर अपने कार्य की शुरुआत किया। प्रज्ञा पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ अवध बिहारी खरे, मधुकर सिंह, प्रणव चौबे व रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
Feb 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37081775
Total Visitors
448
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This