34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनें जागरूक मतदाता- मृदुला

जौनपुर : अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनें जागरूक मतदाता- मृदुला

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना व बदलापुर तहसील प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बदलापुर तहसील की तहसीलदार मृदुला दुबे व कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेंन्द्र सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि ने छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी करने के लिए आवश्यक है कि हम जागरूक मतदाता बने ऐसे सभी छात्र एवं छात्रा जिनकी उम्र 01जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर लें वो सभी अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर नवीन मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों की हमेशा यह अपेक्षा रही हैं कि एक साफ-सुथरी छवि वाली सरकार बनें लेकिन यह तभी संभव है जब अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसके लिए जरुरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता बनाया जाए। वह युवा जिन्होंने न्यूनतम 18 वर्ष की आयु कर ली है उन्हें अनिवार्य रूप से मतदाता बनाया जाए।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ राम मोहन अस्थाना ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा है और आप सभी की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है आज आप लोग स्वयं मतदाता बने तथा अपने आस-पास जो लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विभाग के सहायक प्राध्यापक कर्मचन्द्र यादव ने किया तथा आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम मोहन अस्थाना ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखपाल लाल चन्द पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, तहसील सहायक, बीएलओ व बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048096
Total Visitors
580
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This