30.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित किशोरी संग गिरफ्तार

जौनपुर : अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित किशोरी संग गिरफ्तार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र से एक गाँव से छह दिनों से पूर्व एक किशोरी को उसके घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़िता के पिता की नामजद तहरीर पर अपहरण, पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गुरुवार की रात पिलकिछा तिराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पीड़ित किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया।

गांव निवासी 14 वर्षीया किशोरी के पिता ने बीते 17 जुलाई की शाम थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीबीपुर रामनगर गांव निवासी जुम्मन दोपहर में बोलेरो वाहन से उसके घर आया था। उस समय उसके घर पर उसकी नाबालिग पुत्री ही थी। उसे बहला-फुसलाकर बोलेरो में बैठाकर भाग गए।
आरोप के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरूवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित जुम्मन किशोरी के साथ पिलकिछा तिराहे पर मौजूद है। वह कहीं दूर भागने के फिराक में सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा है। इंस्पेक्टर ने अपने साथ उप निरीक्षक बिजय शंकर, कांस्टेबल तेजभान, महिला कांस्टेबल रिंका मौर्या व अन्य हमराहियो सहित घेराबंदी कर मौके से किशोरी सहित आरोपित को हिरासत में ले लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37010926
Total Visitors
454
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This