30.1 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

जौनपुर : अरूण प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों प्रजापति समाज के लोगों ने सपा की ली सदस्यता

जौनपुर : अरूण प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों प्रजापति समाज के लोगों ने सपा की ली सदस्यता

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के अध्यक्षता में बीकापुर सुजानगंज के आरके कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में सपा नेता अरुण प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में प्रजापति समाज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों में विश्वास जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।वहीं सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि जिस तरह प्रजापति समाज आज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है हमें पूरा विश्वास है इससें समाजवादी पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबका सम्मान करना जानती है और सम्मान के साथ-साथ उनके हक अधिकार की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ती है।

आप लोग समाजवादी पार्टी में जिस आस्था विश्वास के साथ आए हैं वह आस्था विश्वास आपका कायम रहेगा आप के मान सम्मान में हमेशा समाजवादी परिवार खड़ा रहेगा। हमें पूरा विश्वास है कि 2022 में आप लोग अपने समाज को जगाने का काम करेंगे और पूरा का पूरा प्रजापति समाज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव राजनरायन बिंद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राज मूर्ति सरोज, उपाध्यक्ष फूलचंद यादव, महासचिव शिवप्रकाश विश्वकर्मा, नंदलाल प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, अरुण यादव, सूर्यमणि प्रजापति, बांके लाल प्रजापति, गुलाब प्रजापति, नवनीत प्रजापति, फूलचंद प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37011800
Total Visitors
575
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This