34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात बडागांव समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बडौना गांव निवासी सरवन कुमार (30) पुत्र अच्छेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरी घटना गुरुवार की देर रात नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित लक्ष्मी शंकर पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार अधिवक्ता परासिन गांव निवासी अरविंद गौतम (37) पुत्र लालता प्रसाद गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरी घटना शुक्रवार की सुबह नगर के फैजाबाद रोड स्थित दादर पुल समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार नगर के पानदरीबा गल्ली निवासी राजेश कुमार पाण्डेय (48) पुत्र श्याम सुंदर पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर अरविंद गौतम एंव राजेश कुमार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047806
Total Visitors
589
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This