34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो घायल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजेश कुमार (40) पुत्र बाबूलाल शाहगंज बाजार आ रहा था। बड़ागांव के समीप अनियंत्रित होकर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोड़बड़ी बाजार समीप बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर मे अर्गूपुर कला गांव निवासी सोनू प्रजापति (26) घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देखकर दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37009289
Total Visitors
419
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रामकथा जीवन जीने की कला सिखाती है

रामकथा जीवन जीने की कला सिखाती है खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 नगर के गोलाबाजार...

More Articles Like This