27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट मे आधा दर्जन घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट मे आधा दर्जन घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
सोमवार की शाम नगर के आजमगढ़ रोड स्थित कांशीराम आवास में पैसे को लेकर हुए विवाद के चलते हुई मारपीट में शाहनवाज (30), मरियम (25) पत्नी शाजिद घायल हो गए। सिधाई गांव मे मामूली विवाद को लेकर चले ईट पत्थर में उजमा (30) पुत्री जलालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गयी। बड़ागांव में सोमवार की देर रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ युवकों ने सिकंदर (40) व उनकी पत्नी तबस्सुम (38) बेटे अरमान (19) को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This