35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्टफोन

जौनपुर : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्टफोन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  शाहगंज ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि संकट के समय में आप लोगों ने अच्छा काम किया है। साथ ही समाज के कल्याण के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं। इस सदी के सबसे बड़े संकट कोविड-19 महामारी मे गांव-गांव एवं घर-घर जाकर कोविड मरीजों की पहचान किया एवं उनके इलाज में सहयोग प्रदान किया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रदेश को गौरव दिलाने का काम किया है। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीक से जोड़ने और कार्य क्षमता बेहतर करने के लिए स्मार्टफोन का वितरण करा रहे हैं। इस दौरान 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिए गए। बाकी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाद में मोबाइल दिए जाएंगे। इस मौके पर सीडीपीओ भैयालाल, सुपरवाइजर श्यामा देवी, केपी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097174
Total Visitors
659
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This