36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : आटो चालक ने चाकू से वार कर छिनैती के प्रयास का लगाया आरोप

जौनपुर : आटो चालक ने चाकू से वार कर छिनैती के प्रयास का लगाया आरोप

# पुलिस के मुताबिक घटना आपसी रंजिश की

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा गांव के बियसियां मजरे के सुनसान मार्ग पर शुक्रवार को एक आटो चालक से उसी के गाँव के एक युवक से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आटो चालक लहूलुहान हो गया। उसका आरोप है कि युवक चाकू से वार कर छिनैती का प्रयास कर रहा था। मौके पर जुटे ग्रामीणो ने युवक की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। दोनों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष शुक्ला का कहना है कि दोनों एक ही गाँव के है। आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है छिनैती का आरोप गलत है।

पिलकिछा के बियसिया मजरा निवासी फूलचंद निषाद भाड़े पर आटो चलाता है। वह पिलकिछा श्मशान घाट के पास सवारी छोड़ कर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि गाँव के मार्ग पर जैसे ही सुनसान स्थल पर पहुंचा वहां घात लगाये बैठे इसी गांव के अजय तिवारी ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुन मौके पर तमाम लोग जुट गए। भाग रहे अजय को पकड़ उसकी पिटाई भी की गई। मौके पर पहुँची पुलिस उन्हें उपचार हेतु सीएचसी ले गयी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37094213
Total Visitors
518
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This