15.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : आत्मनिर्भर भारत अभियान से हो रहा है गरीबों व किसानों का भविष्य निर्माण- भुवनेश्वर

जौनपुर : आत्मनिर्भर भारत अभियान से हो रहा है गरीबों व किसानों का भविष्य निर्माण- भुवनेश्वर

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
             विधानसभा के मंडल शाहगंज में नटौली बूथ संख्या 205, 206 व 207 पर एकात्म मानववाद के प्रणेता, अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करने वाली विचारधारा को देने वाले, सभी के प्रेरणास्रोत, पथ प्रदर्शक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर पंडित दीनदयाल जी को किया नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सभासद व बूथ प्रभारी नटौली भुवनेश्वर मोदनवाल ने किया। इस दौरान भुवनेश्वर मोदनवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था जिससे गरीबों व किसानों का भविष्य निर्माण हो सके। वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत से अब वह सपना साकार होता प्रतीत हो रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयहिंद राजभर, मंडल उपाध्यक्ष सभासद व बूथ प्रभारी नटौली भुवनेश्वर मोदनवाल, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, बूथ अध्यक्ष सुनील राजभर, बूथ अध्यक्ष कमलेश राजभर, धर्मेंद्र राजभर, दिलीप राजभर, राज राजभर, निखिल पांडे, हेमंत पांडे, विक्की पांडे, मोनू पांडे, आदित्य राजभर, अमन राजभर, शीत बसंत राजभर, पिंटू राजभर आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Feb 11, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This