26.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : आम आदमी पार्टी ने चलाया बृहद सदस्यता अभियान

जौनपुर : आम आदमी पार्टी ने चलाया बृहद सदस्यता अभियान

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                  आम आदमी पार्टी की शाहगंज इकाई ने क्षेत्र अंतर्गत सबरहद इमरानगंज में जोरदार सदस्यता अभियान चलाया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना का जोरदार स्वागत किया गया जिलाध्यक्ष का शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन था इस दौरान सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में उत्सुकता दिखी।जिलाध्यक्ष के नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद गालिब शेख के साथ यूथ विंग के प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की, जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अहमद समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शाहगंज विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया।

इसी दौरान यूथ विंग के प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं वह हिंदुस्तान में इकलौता राज्य है जहां पर बिजली 200 यूनिट फ्री है, महिलाओं का बस यात्रा फ्री है, चिकित्सा पूरी तरह फ्री है, इसी क्रम में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना कर रख दिया है इनके ही विधायक इनके ही मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जनता उत्तर प्रदेश की पूरी तरह जान चुकी है अबकी बार उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में अबकी झाड़ू चलेगा।

इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य गालिब शेख ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है यहां शिक्षा की बात करेंगे यहां चिकित्सा की बात करेंगे भारतीय जनता पार्टी के लोग शमशान की बात करते हैं कब्रिस्तान की बात करते हैं लेकिन विकास की बात नहीं करते हैं और अगर उनसे लोकतांत्रिक ढंग से कोई सवाल पूछ ले तो उस पर मुकदमा लादने का काम योगी सरकार करती है लेकिन अब उत्तर प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है इसका जवाब 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार को देगी।
मोदी योगी ने विकास के नाम पर सिर्फ विनाश किया है।इसी क्रम में जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि जिस तरह जौनपुर जनपद में आम आदमी पार्टी का लोक सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है और उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली मॉडल उत्तर प्रदेश में लागू करेंगे।इस सदस्यता अभियान में शामिल जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अहमद ने कहा कि जनता अब धोखे में नहीं आएगी।

महंगाई से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है वही किसान प्रकोष्ठ विजय गुप्ता ने कहा किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार गूंगी बहरी है किसान भाइयों को मारने पर लगी हुई है यह सिर्फ अडानी और अंबानी के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर मुमताज अहमद, विकलेश प्रजापति, प्रेमचंद गौतम, छोटे लाल प्रजापति, तिलक चंद, गुरुप्रसाद, अजय निषाद, मिथिलेश प्रजापति, मशहूर अली सभी साथी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37074884
Total Visitors
520
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

शॉर्ट सर्किट से पाइप की दुकान और गोदाम में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से पाइप की दुकान और गोदाम में लगी आग # धू-धू कर जला करोड़ों का माल # दमकल की...

More Articles Like This