32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : आशीष चुने गए जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष

जौनपुर : आशीष चुने गए जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष

# हिमांशु सचिव, वीरेंद्र होंगे कोषाध्यक्ष

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
             जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष पद पर जेसी आशीष जायसवाल को चुना गया। शनिवार को पक्का पोखरा स्थित ज्योत्सना भवन में आयोजित वार्षिक आम चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें आगामी वर्ष की कार्यकारिणी चुनी गई। नए वर्ष में सचिव की जिम्मेदारी जेसी हिमांशु गुप्ता निभाएंगे जबकि जेसी वीरेन्द्र जायसवाल कोषाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे।
नामांकन समिति के अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी हर वर्ष संस्था की कमान संभालने के लिये उपयुक्त अध्यक्ष चुनने के लिए वार्षिक चुनाव का आयोजन करती है। इस वर्ष भी शनिवार को संस्था का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक एवं पीआरओ पद पर चुनाव सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष पद पर जेसी निर्भय जायसवाल के नामांकन वापस लेने के बाद जेसी आशीष जायसवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सचिव पद पर जेसी हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर जेसी निर्भय जायसवाल, जेसी अनूप सेठ, जेसी अनूप गुप्ता, जेसी उज्ज्वल सेठ, जेसी राम अवतार अग्रहरि और जेसी रंजीत साहू को चुना गया। इसके अतिरिक्त निदेशक पद पर जेसी विकास अग्रहरि, जेसी धीरज जायसवाल, जेसी दीपा सेठ, जेसी अश्वनी अग्रहरि एवं जेसी डॉ बालाजी राव को चुना गया। जेसी दीपक सिंह संस्था के जनसंपर्क अधिकारी चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन नामांकन समिति के सदस्यों जेसी दीपक जायसवाल, जेसी रविकान्त जायसवाल, जेसी रविन्द्र दुबे, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी अभिषेक अग्रहरि एवं जेसी रामजी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी डॉ राजकुमार मिश्र, जेसी हनुमान प्रसाद अग्रहरि, जेसी कैलाश नाथ जायसवाल, जेसी लालचंद यादव, जेसी उमाशंकर गुप्ता, जेसी संजय गुप्ता, जेसी मनोज पांडेय, जेसी आनंद वर्मा, जेसी सचिन वर्मा, जेसी ज्ञानेंद्र यादव, जेसी हरेन्द्र यादव, जेसी आशीष प्रीतम, जेसी देवी प्रसाद चौरसिया, जेजे अश्विनी यादव, जेजे अमन अग्रहरि, जेजे आर्यन अग्रहरि, जेजे आदित्य अग्रहरि, आशीष सोनी, रोमिल अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092507
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This