32.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : इण्डियन डेण्टल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

जौनपुर : इण्डियन डेण्टल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

# डॉ अतुल कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष, सचिव की जिम्मेदारी डॉ संजय वर्मा को

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     नगर के एक होटल में डाॅक्टर रिचर्ड हूं एवं डाॅ संजीव पाण्डेय के कुशल निर्देशन में इण्डियन डेण्टल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डाॅ अतुल कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी वहीं डाॅ संजय वर्मा को सचिव के रूप में कार्यभार दिया गया।
आईडीए के भावी अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से डाॅ आशुतोष सोनकर को नामित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर डाॅ सौरभ रस्तोगी एंव डाॅ अरिबुजमा का चुनाव हुआ। डाॅ प्रफुल्ल नाथ को डेण्टल हेल्थ प्रभारी एवं डाॅ विपिन सिंह को डेण्टल एजुकेशन प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। डाॅ जीशान एवं डाॅ मोईन को एसईसी पद की जिम्मेदारी दी गई। डाॅ राजेश मौर्या एवं डाॅक्टर आर हूं को बीईसी पद पर नियुक्त किया गया।
सचिव डाॅ संजय वर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि हम सभी को यह पूरी उम्मीद है कि यह नई कार्यकारिणी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी लगन से अपना काम करेगी। अंत में पूर्व अध्यक्ष डॉ रजनीश द्विवेदी ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डाॅ राजेश कुमार मौर्या, डाॅ राजेश निगम, डाॅ राहुल, डाॅ प्रशांत द्विवेदी, डाॅ नरेंद्र यादव, डाॅ प्रमोद कुमार, डाॅ गौरव मौर्या, डाॅ सौरभ श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रह कर कार्यकारिणी के गठन में अपना सहयोग दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36789350
Total Visitors
337
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में  # खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा लखनऊ।  विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This