31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : उचित खान-पान एंव नियमित व्यायाम स्वस्थ रहने का है मंत्र- दिनेशकांत यादव

जौनपुर : उचित खान-पान एंव नियमित व्यायाम स्वस्थ रहने का है मंत्र- दिनेशकांत यादव

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 उचित खान-पान के साथ-साथ नियमित व्यायाम करने से शरीर मे रक्त का संचार बढ़ता है, बुढ़ापा जल्दी आक्रमण नही करता, शरीर हल्का-फुल्का, चुस्त व गतिशील बना रहता है। शरीर मे काम करने की क्षमता बनी रहती है तथा व्यक्ति की कर्मठता बनी रहती है। जो व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम करने वाला होगा, उसका जीवन उतना ही उल्लासपूर्ण तथा सुखी होगा। व्यायाम करने वाला व्यक्ति हंसमुख, आत्मविश्वासी, उत्साही तथा निरोग होता है उक्त बातें युवा समाजसेवी दिनेशकांत यादव ने एक जिम के शुभारंभ के अवसर पर कही।
क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में दानिश जिम का शुभारंभ रविवार की पूर्वाह्न युवा समाजसेवी दिनेशकांत यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि अभी तक व्यायामशाला शहरों तक ही सीमित थे लेकिन अब ग्रामीणांचल में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है जिसका सुखद परिणाम है कि अब गांव-गिरांव में भी जिम खुल रहे हैं। अब क्षेत्रीय लोगों को जिम के लिए शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान अशोक सिंह उर्फ चुन्नू प्रधान छबवा, बृजेश यादव, मान सिंह चौहान, खुर्शीद आलम प्रधान चकेसर, महफूज आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37042468
Total Visitors
558
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This