29.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने दिया कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

जौनपुर : उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने दिया कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

# शोक सभा का आयोजन कर व्यक्त किया गहरा दुःख

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन लम्बी बीमारी के कारण शनिवार को हो गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अपने जीवन का अंतिम सांस लिया। 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिए। ऐसे में प्रदेश सरकार तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जिसमें मंगलवार की दोपहर नगर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संजय इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में उपस्थित लोगों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पअर्पित श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तथा उनके प्रारम्भिक जीवन से लेकर जीवन के अंतिम क्षणों तक विस्तार से प्रकाश डाला गया। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन से सीखा जा सकता है। राजनीतिक इतिहास का अपूर्ण क्षति है। जिसकी भरपाई करना असंभव है। इस दौरान लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा को शांति प्रदान के ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस दौरान सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, व्यापार मण्डल के महामंत्री मुनव्वर, कपूर चन्द्र जायसवाल, अमित जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, आकाश विश्वकर्मा, सत्यम साहू, अभिषेक सिंह परमार, मो. राशिद, गोपाल सेठ, बंसराज विश्वकर्मा व उषा मौर्या उपस्थित रही। अंत में संचालन करे रहे सभासद मनीष गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह जी जीवन भर हम सभी के प्रेरणास्रोत रहेंगे भगवान उनकी पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046589
Total Visitors
554
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This