23.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : एक ही रात में तीन स्थानों को चोरों ने बनाया निशाना

जौनपुर : एक ही रात में तीन स्थानों को चोरों ने बनाया निशाना

# नगदी सहित लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

सुइथाकलां।
मो. आसिफ
तहलका 24×7
                  स्थानीय थाना क्षेत्र में इस समय चोरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हो चुके हैं। पुलिस को अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए बेख़ौफ़ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर छीतम पट्टी ग्राम सभा में श्याम बहादुर सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह के घर में घुसकर करीब 12लाख रुपए के जेवरात तथा 50 हजार नगदी चोरी करके फरार हो गए। यह आरोप सुरजीत सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ने लगाया है।

सूचना पर डायल 112 पहुंची थी। पीड़ित ने लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। थाना क्षेत्र में एक ही रात चोरी की कुल तीन घटनाएं घटी हैं। जिसमें से करीमपुर बिंद गांव में राम तीरथ बिंद के घर रात को चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवर तथा 40 हजार रुपए नगद कैश चोरी करके फरार होने में पूरी तरह से सफल हो गए।
वहीं छीतम पट्टी गांव में कुल 2 चोरी की घटनाएं घटी हैं जिनमें से श्याम बहादुर सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह के अलावा विनय सिंह के घर भी एक ही रात चोरी की वारदात हुई है जिसमे सोने की एक चैन तथा एक अंगूठी की चोरी भी शामिल है। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त औजार, गमछा तथा एक झोला मिला है जिसे चोर छोड़कर चले गए थे। जहां एक तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश को पूरी तरह से अपराध मुक्त तथा भय मुक्त होने की बात करते हैं वहीं चोर खुलेआम शासन प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799019
Total Visitors
655
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This