24.1 C
Delhi
Friday, October 10, 2025

जौनपुर : एड्स के बारे में जागरूकता जरूरी- प्रो. वंदना सिंह

जौनपुर : एड्स के बारे में जागरूकता जरूरी- प्रो. वंदना सिंह

# जांच शिविर में 152 मरीजों की गई जांच 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय, व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग एवं उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स रोकथाम दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जो एक व्यक्ति के शरीर के रोगाणुओं के कारण होती है।
यह बीमारी एक व्यक्ति के शरीर के रोगाणुओं के कारण उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देती है जिससे उसे अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं रहती है। इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बीमारी के खिलाफ लड़ना चाहिए और इसे रोकने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। इस जांच शिविर में 152 मरीजों की जांच की गई और 100 अधिक लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया गया। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवकुमार ने लोगों को एड़स के प्रति जागरूक किया। कहा हमें इस बीमारी के खिलाफ जंग जारी रखनी चाहिए ताकि हम इसे जल्द से जल्द खत्म कर सकें। साथ ही सभी पंजीकरण कराने वाले मरीजों की चेकअप कर दवा दी गई।
शिविर में डॉ. ए.ए. जाफरी, डॉ. निशांत, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अंकित सिंह यादव, डॉ. उमेश सरोज, डॉ. सी.बी.एस. पटेल, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. हमजा अंसारी, डॉ पूनम सिंह यादव, डॉ. अजीत कुमार यादव आदि चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक बी.एन. सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. बी.डी शर्मा, डॉ सुनील कुमार, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, राजेद्र् प्रसाद सिंह, राजेश सिंह. राजनारायण सिंह, स्वतंत्र कुमार, जगदम्बा मिश्र आदि उपस्थित थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This