32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : कन्या पूजन के माध्यम से दिया संदेश

जौनपुर : कन्या पूजन के माध्यम से दिया संदेश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                महिला शक्ति केंद्र के तत्वावधान में दुर्गा नवमी के अवसर पर कांशीराम आवास में कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं के पूजन के दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री पेन्सिल, रबर, कटर देकर उन्हें सर्वशिक्षा अभियान से भी अवगत कराया गया।इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा ने बताया गया कि सरकार ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कितनी योजनाएं निकाली हैं, हमारे भारत की कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे, साथ ही कई टोल फ्री न. भी महिलाओं व बच्चो के लिए जारी किए हैं, जिसका उपयोग करना चाहिए और सभी को जागरूक करना चाहिए।

जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह ने कहा कि बेटियां अपने आप को कमजोर न समझें। अपने अधिकारों को जानें और उद्देश्यों को पूरा करें। यदि किसी छात्रा को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी है, कोई उसे परेशान करता है तो वह बिना किसी डर के 1090 पर कॉल करें। नारी को अपनी गरिमा को बनाए रखने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। जिला समन्वयक बबिता ने कहा कि छात्राओं को अपने व्यक्तित्व का मजबूती के साथ विकास करना होगा। बेटियां एक नहीं दो-दो घरों को रोशन करती हैं। इसलिए जरूरी है कि बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक, केस वर्कर, स्टाप नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, मौजूद रहे व कार्यक्रम को सफल बनाया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092515
Total Visitors
552
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This