31.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : कब्रिस्तान पर स्टे के कारण नहीं दफन हो पा रहे जब्बार

जौनपुर : कब्रिस्तान पर स्टे के कारण नहीं दफन हो पा रहे जब्बार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के सेठुआपारा गांव निवासी 65 वर्षीय अब्दुल जब्बार गांव की कब्रिस्तान में विवाद के चलते दूसरे दिन भी सुपुर्द ए खाक नहीं हो सके। परिजन स्थानीय प्रशासन से प्रदेश मुख्यालय तक न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले का हल निकालने में लगा हुआ है।उक्त गांव की आबादी में कब्रिस्तान पर दो पक्षों के बीच विवाद है। मामला तरकीरकुन्निशां बनाम मो. मुस्तकीम दीवानी न्यायालय सिविल डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है। जहां से कब्रिस्तान की जमीन पर स्थगन आदेश जारी है।

मुस्तकीम पक्ष के अब्दुल जब्बार (65) का शुक्रवार की रात निधन हो गया। परिवार के लोग कब्रिस्तान खोदने के लिए पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन पर स्टे का हवाला देते हुए कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोक दिया। पीड़ित स्थानीय थाने, तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय के अधिकारियों से लेकर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी को पत्र भेजकर शव को दफनाने की गुहार लगाई।शनिवार सायं पहुंचे उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार व स्थानीय थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले का पटाक्षेप कराने के प्रयास में जुटी हुई है।मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37081692
Total Visitors
450
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This