30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से टेंट हाउस संचालक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से टेंट हाउस संचालक की दर्दनाक मौत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे करेंट की चपेट में आने से टेंट हाउस संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।फतेहगंज निवासी महंतू गुप्ता (48) टेंट का कारोबार करते हैं। टेंट लगाने के लिए लोहे का पोल मकान की छत पर रखा था।

शुक्रवार को वह छत से लोहे का पोल उतार रहे थे तभी बगल से गुजरे हाईटेंशन तार के सम्पर्क में आ गए। मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। बेटियों की शादी अभी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि टेंट का पोल हटाते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ जाने से महन्तू गुप्ता की मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043629
Total Visitors
555
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This