35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार के समीप वृद्ध ने किया आत्मदाह का प्रयास

जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार के समीप वृद्ध ने किया आत्मदाह का प्रयास

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक 60 वर्षीय वृद्ध ने कलेक्ट्रेट सभागार के निकट खुद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। शरीर पर पेट्रोल डाल कर माचिस निकाल रहा था कि मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया। लाइन बाजार पुलिस को हिरासत में लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाने पर ले जाने के बाद पुलिस व प्रशासन के लोगों ने राहत की सांस ली।    
सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक तरफ लखीमपुर काण्ड के विरोध में सपाई धरना प्रदर्शन कर रहे थे दूसरी तरफ बदलापुर तहसील क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी पंचूराम यादव (60) सोमवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि जिलाधिकारी दफ्तर में नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने झोले में से पेट्रोल भरी बोतल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया और फिर माचिस जलाने जा रहे थे कि आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस वालों ने दौड़कर किसी तरह से माचिस छिनकर वृद्ध को वाहन में बैठा लिया। वृद्ध ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जाँच पड़ताल कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36802419
Total Visitors
741
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This