34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : कल लखनऊ के विश्सरैया सभागार में होगी कायस्थों की चिंतन बैठक

जौनपुर : कल लखनऊ के विश्सरैया सभागार में होगी कायस्थों की चिंतन बैठक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पूरे उत्तर प्रदेश कायस्थों की वर्तमान स्थिति पर एक चिंतन बैठक लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में 20 नवम्बर 2021 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में कायस्थों की स्थिति पर चर्चा परिचर्चा के लिए आगामी 3 दिसंबर को कायस्थ महासम्मेलन आयोजित करने से पहले आगामी 20 नवंबर को एक चिंतन बैठक लखनऊ स्थित विश्सरैया सभागार राज भवन के सामने लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री व महासभा के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आगामी 3 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय कायस्थ महासम्मेलन के मद्देनजर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष दिशा-निर्देश देंगे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान भी करेंगे। इसी दिन कायस्थ समाज में कार्य कर रहे विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी एक बैठक आयोजित की जाएगी और उनसे भी कायस्थों की उन्नति एवं प्रगति हेतु चर्चा किया जाएगा। आगामी 20 दिसंबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी जिला स्तरीय के पदाधिकारियों को विश्वेश्वरैया सभागार में बैठक में आने के लिए अपील भी किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047901
Total Visitors
590
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This